दुल्हन के स्वागत में दी सुअर की बलि…मुकदमा दर्ज

पशु प्रेमी ने सुअर को पटक-पटक कर मारने और घर के अंदर दफना देने का वीडियो पुलिस को सौंपा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सीतापुर शहर कोतवाली के मोहल्ला गोदियाना मन्नी चौराहा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दुल्हन के स्वागत में एक सुअर की बलि दे दी। बदायूं के एक पशु प्रेमी व पेटा इंडिया के विकेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पशु प्रेमी विकेंद्र के अनुसार 23 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे मोहल्ला गोदियाना मन्नी चौराहा में एक घर में नई दुल्हन के आने पर सुअर के बच्चे की बलि दी जाने की प्रथा निभाई गई।
शिकायतकर्ता ने तहरीर के साथ एक वीडियो भी पुलिस को दिया है, जिसमें दो युवक सुअर के बच्चे को पटक-पटक कर मारने के बाद उसे घर के अंदर ही जिंदा दफना देते है। एसपी ने पशु प्रेमी की शिकायत पर मामले का संज्ञान लेकर मामले में कोतवाली नगर इलाके में मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई है। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

चूहे का पोस्टमार्टम कराकर चर्चा में आये थे विकेंद्र
बदायूं निवासी विकेंद्र ने 26 नवंबर 2023 में चूहे का पोस्टमॉर्टम कराकर सुर्खियों बटोरी थीं। अब उन्होंने यह एफआईआर दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!