भाजपा द्वारा मनरेगा के फैसले के विरोध मे हुई कांग्रेस

रिपोर्ट- सतीश चंद श्रीवास्तव

आजमगढ़ कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भाजपा सरकार के उन जन विरोधी फैसले के खिलाफ एक विरोध जताया जा रहा है जहां भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर करने की साजिश विकसित भारत ग्राम जी के नाम पर गरीबों के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है वहीं पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने और इसके मूल स्वरूप व प्रमुख प्रावधानों में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की मनरेगा करोड़ों गरीब और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की संवैधानिक गारंटी है इस ऐतिहासिक योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना भाजपा सरकार की गांधी विरोधी और गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा को नए नाम विकसित भारत ग्राम जी के नाम से उसकी आत्मा से अलग करने की कोशिश कर रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिला अध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार जानबूझकर मनरेगा को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है काम के दिनों की गारंटी को व्यावहारिक रूप से सीमित किया जा रहा है मजदूरी भुगतान में अनावश्यक तकनीकी अङचने खड़ी की जा रही है राज्यों के अधिकारों में कटौती की जा रही है और योजना को मांग आधारित स्वरूप से हटकर सरकारी नियंत्रण में लाने की साजिश की जा रही है इसका सीधा असर ग्रामीण मजदूर महिलाओं और वंचित वर्गों पर पड़ेगा कौशल कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसे गरीबों के रोजगार और महात्मा गांधी के नाम से इतनी परेशानी क्यों उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मनरेगा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगी इस योजना की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रियाजुल हसन, अजीत राय, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, एडवोकेट तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, बेलाल बैग, मोहम्मद आमिर, श्यामदेव यादव, मंत्राज यादव, हरिओम उपाध्याय, मुन्नू मौर्य, शहजादे पिंटू प्रदीप यादव, तुषार सिंह, पालीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!