केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने किया बदलाव, 10वी फेल को मिलेगा मौका

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की है। मुख्य परीक्षा में तीन विषयों में फेल या कम अंक पाने वाले विद्यार्थी एक माह के भीतर द्वितीय परीक्षा देकर पास हो सकेंगे। यह व्यवस्था सत्र 2025-26 से लागू होगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने इसी सत्र से दो बोर्ड परीक्षा की नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत मुख्य परीक्षा में फेल होने या कम अंक आने पर विद्यार्थी एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकेंगे।
सीबीएसई की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पहली बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित होगी। द्वितीय बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून के बीच होगी। यदि कोई विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन या भाषा विषयों में से किसी तीन विषयों में फेल हो जाता है या कम अंक प्राप्त करता है, तो वह मई में होने वाली द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकता है।

2025-26 से यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही
गोमतीनगर केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या एसके अग्रवाल ने बताया कि सत्र 2025-26 से यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है। इस परीक्षा में ऐसे विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने मुख्य परीक्षा दी हो, लेकिन प्रश्नों के उत्तर न लिख पाए हों।

बोर्ड के मानक के अनुसार, विद्यार्थी अंक सुधार के लिए भी पुनः परीक्षा दे सकते हैं। मुख्य और द्वितीय परीक्षा में प्राप्त अंकों में से जिस परीक्षा में अंक अधिक होंगे, वही अंतिम परिणाम में शामिल किए जाएंगे। इसके लिए कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के रूप में आवेदन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!