आंधी के साथ बारिश के आसार, 35 जिलों को चेतावनी

उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और कुछ स्थानों पर ओले पड़ सकते हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में बदलाव शनिवार तक मध्य और पूर्वांचल में भी दिखेगा।
उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए विक्षोभ के असर से शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक इसका प्रभाव मध्यांचल और पूर्वांचल तक पहुंच जाएगा। प्रदेश के करीब 35 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
शुक्रवार को वाराणसी और सुल्तानपुर 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहे। बलिया में 38.5 डिग्री और बांदा में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। इसके चलते पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी और मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
यहां है ओले गिरने की चेतावनी
अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, चित्रकूट, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जातीन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!