आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आजमगढ़ आगमन पर सोमवार को हरिऔध कला केंद्र में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
गोरखपुर से आजमगढ़ आते समय विभिन्न स्थानों, महुला बाजार, कांखभार, लाटघाट, रजादेपुर, बाजार, जीयनपुर, बाजार, अंजान शहीद, बनकट, शिवालिक हास्पीटल के पास,हाफाजपुर, जुनेदगंज, भवरनाथ, करतालपुर, बवालीमोड, भाजपा जिला कार्यालय, सिविल लाइन्स विभिन्न स्थानो पर भारी संख्या मे उपस्थित कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व मे शिवालिक मेडिकल कालेज बिजरवा के पास हजारो की सँख्या में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वगत किया।
हरिऔध कला भवन में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा सभागार भाजपा के नारों, फूल-मालाओं और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया। हरिऔध कला केंद्र परिसर भारत माता की जय वंदे मातरम् और भाजपा जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा। स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रतीक था कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण पहले से अधिक मजबूत हुआ है।
अपने संबोधन में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी पूंजी है और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद, सेवा और सुशासन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसकी सफलता का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि विनोद राय के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान हरिऔध कला केंद्र भाजपा के रंग में पूरी तरह रंगा दिखाई दिया। मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे समारोह को उत्सव का रूप दे दिया। जगह-जगह स्वागत द्वार, बैनर और पोस्टर लगाए गए थे, जो आयोजन की भव्यता को और बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ0 संतोष कुमार सिंह, घनश्याम पटेल, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, हवलदार सिंह, अरविंद जायसवाल, मंजू सरोज,बंदना सिंह ,श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, ऋषिकांत राय, कल्पनाथ पासवान, रामदर्शन यादव, माला द्विवेदी, ऋषिकेश दूबे, पवन सिंह मुन्ना, अवनीश मिश्रा, आनन्द सिंह, विवेक निषाद, जितेंद्र राय हेमेद्र सिंह, अवनीश चतुर्वेदी मृगांक शेखर सिन्हा, पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
