ग्रामीणों को चक्का जाम कर न्याय मांगना पड़ा भारी, पुलिस ने कार्यवाही कर भेजा जेल

आजमगढ़: जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र के चिरावल गांव के निवासी शुभम पाल आपने किसी निजी कार्य हेतु मित्र नितिन यादव पुत्र गुलेन्द्र निवासी कोईनहा के साथ विगत 9 अक्टूबर को बाइक से बज़ार जा रहे थे की अचानक किसी भारी वाहन से टक्कर होने से एक्सीडेंट होगा गया जिसमे शुभम पाल की मौके पर मौत हो गई और नितिन के पैर मे गंभीर चोट आ गई और पैर कट गया जो अस्पताल मे जीवन मृत्यु से जंग लड़ रहा है वही इस घटना से नराज होकर परिवार व ग्रामीणों ने तहबरपुर के टीकापुर मोड़ पर 10 नवंबर को शव रखकर धरने पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे थे की मौके पर पहुँचे पुलिस विभाग के अधिकारियो ने ग्रामीणों ने समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया गया लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा उल्टे ही न्याय की मांग करने वाले नामजद 31 व अज्ञात 51 लोगो के विरुद्ध 307 जैसी संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर गांव मे छापेमारी कर 8 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया।

वही इस मामले मे ग्रामीणों के सिफारिश पर जय किसान आंदोलन के नेता राजनेत यादव जिलाधिकारी को पत्रक सौपकर बताया कि पुलिस के इस छापेमारी के गिरफ्तारी मे ज्यादातर बच्चे है जो आगामी नौकरी की तैयारी करते है और इस छापेमारी से गांव मे नवरात्रि व दशहरा नहीं मनाये, और कुछ लोग गांव छोड़ दिए जोकि पुलिस के इस तरह की कार्यवाही जायज नहीं और लोगो पर दर्ज मुकदमे वापस कराये जाने की मांग करते हुए मृतक के परिवार को 50 लाख रूपये और घायल बच्चे का इलाज सरकारी खर्चे से कराने की मांग की साथ ही इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!