आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता मे सर्किट हाउस में आयोजित जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई । मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य जिला प्रभारी भाजपा आजमगढ़ डॉ. धर्मेन्द्र सिंह और गौरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय मौजूद रहे।
कार्यशाला में विधानसभा प्रभारीगण, विधानसभा संयोजकगण, जिला मतदाता सूची प्रमुख, आईटी संयोजक एवं विस्तारकगण उपस्थित रहे। इस दौरान अभियान की रूपरेखा, आगामी विधानसभा चुनाव,एवं आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत युवा एवं छूटे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को सक्रियता से जुटने का आह्वान किया गया।
