एक जिले को छोड़कर सपा ने भंग की पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी

2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर सपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पार्टी ने पूरी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर श्यामलाल पाल ने सपा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की जिला कार्यकारिणी, विधान सभा अध्यक्ष, विधान सभा कार्यकारिणी और अन्य फ्रन्टल संगठन के जिलाध्यक्षों सहित जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। ये जानकारी सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दी।प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी में बड़ा बदलाव होगा। अखिलेश यादव ने कुशीनगर को छोड़कर पूरे प्रदेश की पार्टी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। पार्टी के आंतरिक पुनर्गठन और चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए ये कदम उठाया गया है। सूत्रों के मुताबिक सपा के अंदर कई दिनों से इस पर चर्चा हो रही थी।लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद सपा ने पहली बार ये बड़ा कदम उठाया है। कुछ जिलों में विधायक और सांसद ही अध्यक्ष भी थे और संवैधानिक पद पर भी आसीन थे। अब इसमें बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अखिलेश की नई टीम उनके सियासी फार्मूले पीडीए की तर्ज पर होगी। नई टीम में पिछड़ा, दलित, अल्पसंखयक, आदिवासी के साथ सवर्ण भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!