आजमगढ..सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, आजमगढ़ में विद्यालय का वार्षिक उत्सव (Annual Function) बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री सहजानन्द राय जी, क्षेत्रिय अध्यक्ष, भाजपा, गोरखपुर क्षेत्र एवं माननीय डा० सन्तोष सिंह जी, पूर्व सांसद, आज़मगढ़ एवं एवं वरिष्ठ नेता भाजपा रहे। साथ श्री संत रंजन श्रीवास्तव जी (P.C.S.), मजिस्ट्रेट, सगड़ी तहसील, आजमगढ़ एवं श्री शुभम तोडी जी. (D.S.P.) सी०ओ० सिटी, आजमगढ़ भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अनेकता में एकता पर विशेष बल दिया गया एवं सभी धर्मो का सम्मान करते हुए सरस्वती वंदना एवं दुआ से कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ। अतिथियों के स्वागत में तीनों भारतीय भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी तथा उर्दू में क्रमशः सुस्वागतम् Welcome Dance एवं खुश आमदीद की प्रस्तुति विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई।
उसके उपरान्त गणेश वन्दना, कश्मीरी लोक नृत्य, नन्हे-मुन्नों द्वारा Shake it, shake it; सीनियर क्लास के बच्चों द्वारा Fashion Show; उसके उपरान्त पुन नन्हे-मुन्नों का कार्यक्रम ‘दिल है छोटा-सा, बड़े बच्चों की ओर से एक हम्द (ईश वन्दना) जमी पे देखा, फलक पे देखा, गज़ल ‘उनको भी हमसे मोहब्बत है, एक डाँस साउथ धमाल; भजन ‘रामा रामा रटते रटते’, कव्वाली ‘इल्म इंसान की औकात बता देता है; असमिया लोक नृत्य ‘आली आली चाय के बागान’; मोबाइल थीम पर एक बच्चों का डांस, पंजाबी लोक नृत्य जुत्ती मेरी साइबर सुरक्षा पर एक ड्रामा, शिव तांडव, राजस्थानी डांस, डिबेट, चिकिरी-चिकिरी डॉस, बंगाली डाँस ‘रंगीला रे मॉन, English Hip-Hop Dance; टेक-वॉन डो, गजल किसी से उनकी मंजिल का पता पाया, गुजराती डांस एवं अंत में भारतीय चिन्हों का गौरवपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री संत रंजन श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम एवं अभिभावकों का सहयोग, विद्यालय के मैनेजमेंट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशंसा की, उन्होने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गये कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की और उन्होने कहा कि विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है और विद्यालय के अभिभावकगण से अनुरोध किया कि अपने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय से विचार करके ही अपने छात्र-छात्राओं के भविष्य का चुनाव करें।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री अयाज अहमद खान साहब ने अपने वक्तव्य में बताया कि सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल का एक मात्र ध्येय है कि उचित फीस में अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करना एवं अभिभावकगण के सहयोग से सभी छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण विकास करना। संस्थापक महोदय ने विशिष्ट अतिथि श्री संत रंजन श्रीवास्तव जी का धन्यवाद दिया एवं विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को विशिष्ट अतिथि द्वारा आशीर्वाद देने की सराहना की।
इस अवसर पर श्रीमती तरन्नुम खानम चेयरपर्सन सी० पी० एस० ग्रुप ऑफ स्कूल्स, श्री नवाज अहमद खान प्रबन्धक, तथा आजाद अहमद खान, प्रबन्धक, सी० पी० एस० ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं सुश्री रेखा सिंह जी डायरेक्टर सी० पी० एस० ग्रुप ऑफ स्कूल्स मौजूद रहे।
