भाजपा नेत्रियों ने सपा कार्यालय का किया घेराव किया प्रदर्शन

आजमगढ़ नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर आक्रोशित सर्व समाज की महिलाओं ने आजमगढ़ सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के अनवरगंज सेहदा स्थित आवास के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज ने कहा कि हम महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत मिलने जा रहे 33 प्रतिशत आरक्षण का विरोध सपा समेत तमाम विरोधी दलों ने किया। 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपने महिला-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्पष्ट कहा कि नीति-निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। पूरे विपक्ष समेत सपा सांसद अखिलेश यादव और धर्मेन्द्र यादव ने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाली है, उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं के कड़े आक्रोश का सामना करना पड़ेगा । आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी महिलाएं सपा का आजमगढ़ समेत पूरे प्रदेश से पूरी तरह सफाया करेंगी।

इस अवसर पर मंजू सरोज, विभा बर्नवाल, बबिता जसरा सरिया, उषा आर्या, वन्दना गुप्ता, रानी चौरसिया, अंजना सिंह, मिथिलेश पांडेय, धर्म शीला, प्रगति सिंह, रेनू मौर्या, अनीता सिंह, जूही मद्धेशिया, पूनम शर्मा , साधना निषाद, प्रतिभा, ममता यादव, रोली चौहान, कविता , पूजा गुप्ता, रेखा और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!