यूपी मे 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों और विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।

प्रदेश सरकार ने देररात 84 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करके बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नियुक्ति विभाग के सचिव एम देवराज ने तबादला आदेश जारी किए। जारी सूची के अनुसार, आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर, प्रियंका सिंह को कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ, अतुल कुमार प्रथम को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नागरिक उद्यान निदेशालय व संयुक्त सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण, श्रद्धा शांडिलयायन को परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड लखनऊ, प्रदीप वर्मा अपर जिलाधिकारी प्रशासन लखनऊ, सौरभ दुबे मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच।उपसंचालक चकबंदी बहराइच,

शुभी काकन उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ दीपेंद्र प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ तथा सचिव प्रबंध समिति उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज समिति, डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय उपनिदेशक प्रशासन खेल निदेशालय, सविता अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्टेट एजेंसी कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज, सहदेव कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रायबरेली, महेश कुमार कैथल उपनिदेशक पर्यटन निदेशालय, यादव भूमिका राजबहादुर प्रबंध प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!