डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर करवा दिया आउट, शिक्षक और छात्रा का ऑडियो वायरल

लविवि के शिक्षक और बीएससी की छात्रा के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक कह रहा है कि ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’। मामले में विवि प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस प्रोफेसर को लेकर पुछताछ कर रही है।
राजधानी स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के शिक्षक और बीएससी की एक छात्रा के बीच फोन पर हुई वार्ता के वायरल ऑडियो ने शुक्रवार को हड़कंप मचा दिया। इस ऑडियो में शिक्षक की ओर से छात्रा से अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए पेपर लीक कराने का प्रलोभन दिया जा रहा है।
ऑडियो में आरोपी शिक्षक, विवि की संचालित हो रही परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र आउट कराने का उल्लेख करते हुए छात्रा से कह रहा है कि ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है…।
इस ऑडियो के वायरल होते ही विवि में हड़कंप मच गया। विवि प्रशासन ने थाना हसनगंज में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। देर शाम छात्रों लविवि में प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रोफेसर को लेकर पुछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!