मृतक अखिलेश मिश्रा के पुत्र हिमांशु मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
पत्र के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 की शाम शंभूपुर गांव में पूजा-पाठ के लिए बुलाए गए अखिलेश मिश्रा और महेंद्र पाठक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हिमांशु मिश्रा का आरोप है कि घटना के दौरान उन्हें भी जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई, लेकिन उन्होंने बाल-बाल बचकर अपनी जान बचाई। इस मामले में थाना अहरौला में मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख पत्र में किया गया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि अखिलेश मिश्रा परिवार के मुख्य सहारा और आय के साधन थे। उनकी हत्या के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह और भविष्य की आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
