आजमगढ़ भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र राय के जन्मदिन पर
शुभचिंतको ने दीर्घ आयु होने की कामना
आजमगढ़ गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र राय का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया
महाराजगंज स्थित सूर्य वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित जन्मदिन समारोह में भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत सुबह सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। सुंदरकांड पाठ के बाद विधि-विधान से आरती की गई और इसके बाद जन्मदिन का जश्न शुरू हुआ।
सत्येंद्र राय ने अपने परिवार, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ सत्येंद्र राय के प्रति अपनी आत्मीयता जाहिर की।
धार्मिक आयोजन, परिवार की मौजूदगी और बड़ी संख्या में शुभचिंतकों के बीच सत्येंद्र राय का जन्मदिन समारोह खुशी और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।
