आजमगढ़ मे आयुष अटेंडेंस के नाम पर फर्जीवाडा! अस्पताल बंद,कर्मचारी नदारद, उपस्थित दर्ज।

आजमगढ़: जहा यूपी की सरकार स्वास्थ व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लाखो करोड़ो खर्च कर रही स्वयं डिप्टी सीएम और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु लोगो के स्वास्थ के प्रति कमान संभालते हुए नजर आते है वही आयुष स्वास्थ सेवाओं पर मौजूद डॉक्टर सरकार को चुना लगाने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।……


ऐसा ही मामला यूपी के आजमगढ़ जिले से सामने आया है जहा राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय के केंद्र पर तैनात डॉक्टर ही सरकार के खजाने को पूरी तरह खाली करते दिखाई दे रहे है। और वहा के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी राजेश कुमार यादव से मामले पर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने सभी मामले को एक सिरे से ख़ारिज करते हुए, नहीं जानकारी का हवाला देकर इनकार कर दिया।…… जबकि मौके पर मौजूद शिकायत कर्ता मुकेश चौहान ने बताया कि केंद्र पर डॉक्टर कभी भी नहीं आते घर बैठकर अपनी ड्यूटी ऑनलाइन लगाते है और केंद्र पर मौजूद सिर्फ वार्ड बॉय स्वयं डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों को दवा देने का काम करता है……
वही ज़ब जमीनी हकीकत की जानकारी के लिए कुछ चिकित्सालयो की पड़ताल की गई तो पता चला की जनपद मे लगभग कुल 60 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बने है, जिसमे से लगभग 30 केंद्र ही समय से खुलते है और बाकी केंद्र सिर्फ दिखावा है मौके पर केंद्र है पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट नदारद है और चतुर्थ कर्मचारी वार्ड बॉय चिकित्सालय को खोलने और बंद करने का कार्य करते है, जरूरत पड़ने पर कुछ आयुर्वेदिक दवाये स्वयं डॉक्टर बनकर लोगो को देते है इतना ही नहीं कुछ केंद्र तो ऐसे मिले जिसमे ताला भी लगा हुआ था।

मामले की जानकारी के लिए थोड़ी गहनता की गई और रौनापार, बेलकुन्डा व भीमबर के केन्द्रो पर गए तो पता चला की जनपद के सभी राजकीय आयुर्वेदिक केन्द्रो पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ एक चतुर्थ कर्मचारी की पोस्टिंग की गई सभी का समय पर ऑनलाइन अटेंडेंस भी लगता है लेकिन चिकित्सालय केंद्र से सभी नदारद रहते है।…. इतना ही नहीं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी राजेश कुमार यादव की नियुक्ति जनपद के लाटघाट के पास बेलकुन्डा मे की गई है जहा उन्हें सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक मौजूद रहना है उसके बाद अतिरिक्त प्रभार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय आज़मगढ़ में कार्य संभालने के लिए मिला हुआ है जिसे वह 3 बजे के बाद 5 बजे तक देखेंगे लेकिन वह कार्यालय के आलावा वह अपने अन्य किसी भी दायित्वों का निर्वाह करने के लिए तैयार नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!