कांग्रेस ने सपा गठबंधन में आगरा की दक्षिण, ग्रामीण और खेरागढ़ विधानसभा सीटों पर दावेदारी जताई है। पार्टी ने सपा को 181 सीटों की सूची सौंपी है और तीनों क्षेत्रों में चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। 21 नवंबर को आगरा ग्रामीण में कांग्रेस का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना शामिल होंगी।
जिले की नौ विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने सपा गठबंधन में तीन सीट मांगी है। आगरा दक्षिण, खेरागढ़ और ग्रामीण। तीनों सीटों पर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 21 नवंबर को कांग्रेस का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी।
पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में सपा ने कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन था। 2027 के चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। बाकी दलों की स्थिति स्पष्ट नहीं। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने सपा को 181 सीटों की सूची सौंपी हैं।
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि दक्षिण, ग्रामीण और खेरागढ़ सीट पर दावा किया है। फतेहपुर सीकरी सीट पर भी कांग्रेस की नजर है। पिछले चुनाव में खेरागढ़ में कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार ने चुनाव लड़ा था। जबकि ग्रामीण सीट रालोद के खाते में आई थी। हालांकि सपा की तरफ से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं। माना जा रहा है कि सपा जिले में दो सीट कांग्रेस को दे सकती है।
