भाजपा नेता के घर आपत्तिजनक हालत में मिली लापता महिला

यूपी की एक महिला चार दिन से लापता थी । उसका पति व अन्य परिजन तलाश कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि महिला एक गांव के पूर्व प्रधान के घर है। शनिवार को तड़के ही महिला का पति और तमाम ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो दंग रह गए। बदायूं जिले में चार दिन से लापता महिला को गांव के लोगों ने शनिवार की सुबह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। ग्रामीणों व महिला के परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर दी। दोनों को पकड़कर थाना जरीफनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला के पति ने आरोपी प्रमोद शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। प्रमोद ग्राम प्रधान रह चुका है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 32 वर्षीय पत्नी चार दिन से लापता था। पीड़ित का आरोप है कि उसने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी लेकिन न तो गुमशुदगी दर्ज की गई और न ही महिला का पता लगाया गया। शनिवार को क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई प्रमोद शर्मा के घर में महिला के होने की सूचना परिवार के लोगों को मिली। कमरे का दरवाजा खोला तो दंग रह गए शनिवार को सुबह करीब आठ बजे महिला का पति व परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर में घुस गए। कमरे का दरवाजा खोला तो दंग रह गए। महिला व पूर्व ग्राम प्रधान आपत्तिजनक स्थिति में थे। भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया। पहले तो घर के अंदर ही हंगामा होता रहा और बाद में भीड़ ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। महिला व ओरापी को पकड़कर थाने पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला व आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला का मेडिकल परीक्षण कराएगी। वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जरीफनगर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। भाजपा नेता बोले- यह ग्रामीणों की साजिश भाजपा नेता विनोद शर्मा का कहना है कि गांव में एक ही ब्राह्मण परिवार है। बाकी सभी यादव है। गांव के लोग परिवार को गांव से भगाने की कोशिश करने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। महिला को साथ लेकर ग्रामीण आए और आरोप लगा दिया। भाई प्रधान रह चुका है। उस पर आरोप लगाकर फंसाना चाह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!