ग्रामीणों ने भाजपा नेता को कार मे महिला के साथ अर्धनग्न शमशान घाट पर रंगरलिया मनाते पकडा फिर…

भाजपा नेता कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में अर्धनग्न पकड़ा गया। जिसके बाद भाजपा नेता लोगों से पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान घाट में रंगरलियां मना रहे भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल बाल्मीकि का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता श्मशान घाट में एक विवाहित महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में थे।
बताया जा रहा है कि श्मसान घाट में काफी देर से एक गाड़ी पार्क थी। स्थानीय लोगों ने जब इस कार को देखा तो शक हुआ। स्थानीय लोग जैसे ही कार के पास पहुंचे तो उन्होंने राहुल बाल्मीकि अर्धनग्न अवस्था में देखा। ऐसा में लोगों को शक हुआ और उन्होंने राहुल से कार के दरवाजे खोलने को कहा। जहां उन्होंने राहुल बाल्मीकि को महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था में पाया।
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल बाल्मीकि है और वह कार के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में अर्धनग्न पकड़ा गया।

वीडियो में राहुल बाल्मीकि को लोगों के सामने माफी मांगते और उनके पैरों में पड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके साथ मौजूद महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है। बताया गया है कि खबर वायरल होते ही भाजपा नेता फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!