सीओ सदर पत्नी ने डॉक्टर पति को दी धमकी

आजमगढ़ में तैनात सीओ सदर पर डॉक्टर पति ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि मेरी सीओ पत्नी न तलाक दे रहीं न साथ देने के लिए तैयार हैं। साथ ही धमकी भी दे रही हैं।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात सीओ सदर पर उनके ही पति ने धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे उनके पति डॉ. सत्यम ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद पुत्र की प्राप्ति के बाद उनकी पत्नी अलग रह रहीं हैं।
जब भी वह बात करने की कोशिश करते हैं तो वह उन्हें जेल भेजने की धमकी देती हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ. सत्यम ने बताया कि जून 2023 में बलिया निवासी आस्था जायसवाल से उनका विवाह हुआ था। अप्रैल 2024 में दंपती को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।
डॉ . सत्यम का आरोप है कि बच्चे का नाम उनकी सहमति के बिना बदल दिया गया। पहले उनके पुत्र का सरनेम गुप्ता था, जिसे बदलकर अब जायसवाल कर दिया गया है। शादी के बाद पत्नी की विधिवत विदाई कभी नहीं हुई और अब वह अलग रह रही हैं।
‘कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, नहीं तो भेज दूंगी जेल’
जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो सीओ ने चेतावनी दी कि कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वरना जेल भेज दूंगी। इस मामले में डॉ. सत्यम बृहस्पतिवार को पुलिस से मिले।

‘न तो उनकी पत्नी उन्हें तलाक दे रही हैं और न ही उनके साथ रहने को तैयार’
उन्होंने यह भी बताया कि मार्च 2025 में उन्होंने अदालत में तलाक के लिए आवेदन दिया है। न तो उनकी पत्नी उन्हें तलाक दे रही हैं और न ही उनके साथ रहने को तैयार हैं। जब उनसे बात की जाती है तो वह जेल भेजने की धमकी देती हैं।

यह उनका पर्सनल मामला है। वह आए थे हमारे पास उनसे बात हुई लेकिन उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसलिए इस मामले में कुछ कहना उचित नहीं होगा। – डॉ. अनिल कुमार, एसपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!