आजमगढ़ में 16 फरवरी को भव्य राष्ट्रीय महा कवि सम्मेलन “कवि वाणी”” कवि कवित्रियां होगी, देशभर से शामिल

आजमगढ़। AV एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में आगामी 16 फरवरी को सायं 6:00 बजे जनपद के हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में भव्य AV कवि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस साहित्यिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए ख्यातिप्राप्त कवि एवं कवियित्रियां अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर करेंगी।
कार्यक्रम के आयोजक विवेक चौधरी ने बताया कि यह कवि सम्मेलन AV एंटरटेनमेंट के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नामित कवि नीलोत्पल मृणाल, अज़हर इक़बाल, वरुण आनंद, ओम शर्मा ‘ओम’, धर्मराज कवि एवं वंदना वर्मा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव (बीएचयू) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र श्रीवास्तव विशेष सहयोग)म नोज अस्थाना (संरक्षक), नवीन दूबे (विशेष सहयोग), ) एवं सुधीर कुमार गौतम (एडवोकेट) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कवि सम्मेलन के साथ आयोजित अभिनंदन समारोह में साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!