ओपी राजभर की पोस्ट ने सपा में मचाई खलबली, लिखा- टूट होकर रहेगी

प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर की सोशल मीडिया पोस्ट ने सपा में एक बार फिर खलबली मचा दी है। उन्होंने लिखा कि सपा में टूट होकर रहेगी। बागी बलिया का लाल इस बार नेतृत्व करेगा।
उन्होंने लिखा कि, ‘कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न?’
इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा कि, ‘कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है। योजना पहले से थी, लेकिन कल की घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया। उन्होंने दावा किया कि टूट होकर रहेगी।’

अपनी पोस्ट में मंत्री ने आगे लिखा कि, ‘मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया है, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!