आजमगढ..अरविन्द कुमार पाठक एड० अध्यक्ष, दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय द्वारा जारी पत्र में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर अधिवक्ताओं में हर्ष
आजमगढ..दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक एड० को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति पर चेयरमैन उ०प्र० कांग्रेस विधि विभाग लखनऊ द्वारा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनपद के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण द्वारा अरविन्द कुमार पाठक एड० को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता देवकरन सिंह एड० संयोजक एवं संचालन रणधीर सिंह एड० मंत्री द्वारा किया गया। जिसमें जफर इकबाल एड० पूर्व अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह एड० पूर्व मंत्री, कल्पनाथ पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष एड०, धीरेन्द्र त्रिपाठी एड०, सत्येन्द्र तिवारी एड०, कृष्णचन्द उपाध्याय एड०, रामानन्द यादव एड०, बालकेश्वर त्रिपाठी एड० पूर्व मंत्री, लालधर यादव एड०, विरेन्द्र यादव एड०, रामनयन यादव एड० पूर्व मंत्री, जयप्रकाश यादव पूर्व मंत्री, देवमुनि राजभर एड०. आभा श्रीवास्तव एड०, उमेश राय एड०, रामनगीना उपाध्याय एड० सहित अन्य कई अधिवक्तागण उपस्थित रहें। अन्त में महासचिव द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी व वरिष्ठ नेता / सांसद राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ जनों का आभार प्रकट किया।
