यूपी पुलिस मे तैनात सिपाही को साली से हुआ प्यार पत्नी को निकाला घर से बाहर

यूपी मे प्रेम प्रसंग मे विवाद का मामला तेजी से बढ़ता ही जा रहा है, ऐसा ही मामला यूपी के आजमगढ़ जिले से सामने आया है जहा जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती (कथित नाम सरोज यादव) शहर मे रहकर विद्यालय मे पढ़ाई करती थी पीड़िता के अनुसार उसी दौरान उसकी मुलाक़ात एक उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग मे तैनात एक सिपाही कृष्ण चंद्र गुप्ता से हुई जो धीरे- धीरे उस महिला की सहायता करने लगा और बात प्रेम प्रसंग मे बदल गयी ज़ब बात शारीरिक संबंध की आयी तो महिला ने तैनात सिपाही से शादी की शर्त रखी और उसके बाद संबंध बनाने की बात की तो पुलिस विभाग मे तैनात सिपाही ने युवती की शर्त को मंजूर करते हुए कोर्ट मैरेज के बाद हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ शादी की, पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन के बाद गैर विरादरी होने के चलते परिवार के दबाव मे सिपाही कृष्ण चंद्र गुप्ता ने शहर मे किराये के मकान मे दोनों पति पत्नी रहने लगे। जिसके बाद पीड़ित युवती ने पेट मे गर्भ धारण कर लिया सिपाही पति को ज़ब इस बात कि जानकारी हुई तो वह परिवार के दबाव मे गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा और युवती के साथ मारपीट करने लगा जिसकी शिकायत महिला ने स्थानीय पुलिस से की तो पुलिस ने दोनों पति पत्नी को समझा बुझा कर वापस भेज़ दिया लेकिन गर्भपात सम्भव नही हो सका और कुछ माह बाद महिला की डिलेवरी हुई और बच्चा पैदा हुआ। वही डिलीवरी हुई महिला को संभालने व देख रेख के लिए उसने अपनी छोटी बहन को बुलाया जिससे यूपी पुलिस मे तैनात सिपाही पति का अफेयर अपनी ही साली से हो गया जिसके चलते सिपाही कृष्ण चंद्र ने अपनी पत्नी को छोड़कर साली के साथ रहने का फैसला कर लिया। बच्चा पैदा होने के कुछ दिन बाद पुनः परिवारिक दबाव व साली के चाहत मे सिपाही पति ने युवती को मारपीट कर बच्चे को आपने पास रख लिया, पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया, वही पीड़ित महिला ने आज पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौपकर कानूनी कार्यवाही के साथ अपने बच्चे को पाने और पति के साथ रहने के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!