सर्वोदय स्कूल के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित

यूपी के आजमगढ़ जनपद मे माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, द्वारा कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं (हाईस्कूल एवं इण्टमीडिएट) का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें सर्वोदय पब्लिक इण्टर कालेज, आजमगढ़ का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत है। विद्यालय में इण्टरमीडिएट में 83 पंजीकृत छात्र छात्राओं में से सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में 80 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किया।

हाईस्कूल परीक्षाफल में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा जारी गजट में हर्षिता यादव ने 95% अंक प्राप्त कर आजमगढ़ जनपद में नौवां स्थान तथा शहर के विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा आजमगढ जिले का नाम रोशन किया। इसके साथ ही अन्तिमा यादव ने 92.3% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तरूण यादव ने 91.3% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अंजनी यादव ने 89.83% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा श्रेया यादव ने 88.6% प्राप्त कर पाँचवां स्थान प्राप्त किया है।

इण्टरमीडिएट में अनामिका यादव ने 86.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही हेना परवीन ने 85.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अंजली यादव ने 83.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, खुशी मौर्या ने 81.6% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा युवराज यादव ने 81.2% अंक प्राप्त कर पाँचवा स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय के बच्चों के उत्तम प्रदर्शन पर विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव जी ने सभी अभिभावकों एवं बच्चों को बधाई दी है एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी शिक्षकों एवं बच्चों को उत्तम परिणाम के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!