राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप

राहुल गांधी के पास आय से अधिक संपत्ति है। इस मामले में उनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस तरह की मांग करने वाली याचिका पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक नई आपराधिक याचिका दायर की गई है, जिसमें रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विस्तृत जांच और नियमित मामला (आरसी) दर्ज करने की मांग की गई है।
यह याचिका, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की खंडपीठ के समक्ष 6 मई को नए मामलों की सूची में सूचीबद्ध है। याचिका पर सुनवाई बुधवार को होने की संभावना है।
कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने यह याचिका दायर की है।याचिकाकर्ता शिशिर ने कहा कि इसमें सीबीआई निदेशक, नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, गृह मंत्रालय और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को भी इस मामले में प्रतिवादी बनाया गया है।

कहा कि यह राहुल गांधी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों के मुकाबले कथित रूप से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी नई याचिका है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित में एक अत्यंत गंभीर मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!