SIFPT (GFPCI) का प्रथम भव्य एलुमनाई रीयूनियन सफलतापूर्वक संपन्न

77 वर्षों की गौरवशाली विरासत का ऐतिहासिक संगम

दिनांक 09 मई 2026 को State Institute of Food Processing Technology (पूर्व नाम — Government Fruit Preservation and Canning Institute, GFPCI) Lucknow द्वारा अपने 77 वर्षों की समृद्ध विरासत को समर्पित “1st Grand Alumni Reunion” का ऐतिहासिक आयोजन राजधानी में भव्यता एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। वर्ष 1949 में स्थापित यह संस्थान देश के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित खाद्य प्रसंस्करण शिक्षण संस्थानों में से एक है, जिसने वर्षों से उद्योग, प्रशासन एवं उद्यमिता के क्षेत्र में असंख्य उत्कृष्ट प्रतिभाएँ देश को प्रदान की हैं।

संस्थान के पूर्व छात्र आज देश-विदेश के विभिन्न सरकारी विभागों एवं अग्रणी कॉर्पोरेट संगठनों में शीर्ष नेतृत्वकारी भूमिकाओं में कार्यरत हैं। सरकारी क्षेत्र में संस्थान के छात्र MSME, खादी ग्रामोद्योग, खाद्य प्रसंस्करण,कृषि विभाग ,बेसिक शिक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों में निदेशक एवं उपनिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

वहीं निजी क्षेत्र में संस्थान के पूर्व छात्र Coca-Cola, Domino’s Pizza, Taco Bell, PepsiCo, Adani, Tata Consumer, DS, Organic India, Hindustan Unilever, P&G, Reliance, Dabur, ITC, Mother Dairy, Amul, Prabhat, Schreiber Dynamix, Cremica, Gyan, Patanjali, Diageo, angel yeast, sharvi innovation, Bisleri, Amazon, Zomato, McDowell, Parle, Britannia, Akshaya Patra, SLMG, Nestle, Mondelez, General Mills, United Breweries, Archian Foods, Zenith Certifcations and other NABL Labs, consultancy सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में Vice President, AVP, Director एवं General Manager जैसे वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय B. L. Meena (अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को सशक्त बनाने हेतु सरकार द्वारा उठाए जा रहे रणनीतिक कदमों की जानकारी साझा की तथा सभी छात्रों एवं पूर्व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

इस अवसर पर उद्योग एवं प्रशासनिक जगत की कई विशिष्ट हस्तियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, जिनमें Dr. Rahul Mishra (Director, Khadi Gramodyog, Rajasthan), Shri V.K. Verma (Director, MSME), Shri Sanjay Nigam (Joint Director, MSME), Shri Dinesh Sharma (Sr. Vice President, Camlin), Shri Sunil Rathod (Retired), Shri Avinash Rastogi (AVP, Taco Bell India) and Business man, political youth leaders of BJP & SP प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि कई उद्योग प्रतिनिधियों ने निकट भविष्य में संस्थान में Campus Recruitment Drives प्रारंभ करने की घोषणा की, जिससे वर्तमान विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर के नए अवसर सुनिश्चित होंगे।

इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में युवा आयोजक टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। विशेष रूप से Avinash Rastogi जी, Shivendra Singh के साथ Rituraj Dwivedi (Quality Cluster Head-Delhi NCR) जिन्होंने आयोजन की संपूर्ण योजना, समन्वय, मीडिया प्रबंधन एवं एलुमनाई नेटवर्किंग को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विशेष प्रयासों, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के कारण यह आयोजन संस्थान के इतिहास के सबसे यादगार एवं सफल आयोजनों में शामिल हो गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में Mahesh, Abhishek, Manish, Himanshu, Prabhat जी सहित समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं अतिथियों का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।

यह भव्य रीयूनियन केवल एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि संस्थान की गौरवशाली विरासत, मजबूत एलुमनाई नेटवर्क एवं आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!