28 मई के बाद कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

यूपी में नौतपा के बीच मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
नौतपा की भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे उत्तर प्रदेश को 28 मई से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा। आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे तापमान में अच्छी गिरावट के साथ ही तपिश से फाैरी ताैर पर राहत के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 मई को यूपी के कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच बुधवार के लिए बांदा, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मथुरा, हाथरस और फिरोजाबाद में ऑरेंज अलर्ट घोषित
मंगलवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहे। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उरई में 45.4, झांसी में 45.5, प्रयागराज में 45.4 और आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!