निजी अस्पताल पर बच्चा बदलने का लगा आरोप, हुआ हंगामा

आजमगढ़। सिधारी क्षेत्र स्थित रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बुधवार की रात में बच्चों की अदला-बदली का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया।
पुलिस ने परिजनों को उनका बच्चा वापस दिलाकर मामले को शांत कराया। सिधारी थाना क्षेत्र में स्थित रेनबो हॉस्पिटल में आसिफगंज निवासी कमलेश वर्मा ने बच्चे को एडमिट कराया था। कमलेश वर्मा ने बताया कि उनकी ससुराल बलिया जिले में है। 12 मई को बलिया जिले के महिला अस्पताल में उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। नवजात की हालत बिगड़ने लगी थी। इस कारण 12 मई की शाम को नवजात को रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि 27 मई दिन बुधवार को जब बच्चे को एनआईसीसीयू वार्ड से बाहर निकाला गया और उसकी मां को दिखाया गया, तब उन्हें पता चला कि उन्हें लड़के की जगह लड़की पकड़ा दी गई है। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। शाम के तीन बजे से रात 12 बजे तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा। देर रात बच्चे को जब परिजनों के हवाले किया गया तब जाकर मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!