तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी

सीएम योगी बोले- आस्था पर प्रहार करने वाले अब बने आस्थावान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे पर शुक्रवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 813 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण और 181 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी आस्था पर प्रहार करते थे, आज वही आस्थावान बनने का ठेका लेने का दावा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी, बताया विवाह का कारण
अमरोहा के हसनपुर में रील बनाने के शौकीन युवाओं के अजीबोगरीब कारनामे अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। गंगा किनारे स्थित एक गांव की तीन बहनों ने एक ही युवक के साथ शादी रचा ली है। नगर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में हुए इस विवाह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छात्र आंदोलन में शामिल होने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
बरेली में गन्ना उत्पादक (स्नातकोत्तर) महाविद्यालय बहेड़ी के असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉमर्स) डॉ. मोहित भारद्वाज ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया है कि उन्हें बिना कारण बताए, बिना नोटिस, बिना विभागीय जांच और बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के सेवा से हटा दिया गया। आरोप है कि जंतर मंतर पर धरना में शामिल होने पर कार्रवाई की गई। प्रोफेसर ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर सेवा बहाल कराने की मांग की है।

मायावती बोलीं- पेपर लीक के मुद्दे को राजनीतिक बनाने से संसद से सड़क तक बढ़ा टकराव
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के व्यापक हो रहे आंदोलन का अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने स्वार्थ में राजनीतिकरण करके सड़क से लेकर संसद तक टकराव व हिंसा करना अनुचित है।

सरकार व आंदोलनकारी मिलकर इसका शांति व सौहार्दपूर्ण समाधान जितना जल्द निकालें, उतना उचित होगा। देश व जनहित से जुड़े वर्तमान विकट हालात के समाधान के लिए सरकार तथा कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी भूमिका निभाने की पहल करनी चाहिए।

बरेली में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, फंदा लगाकर दी जान
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा के भाई ने बहन के दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही, गांव की एक झोलाछाप महिला, ब्लू डायमंड कैफे के मालिक और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

तमिलनाडु से आए सात लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप, गांव में हंगामा
मोहनलालगंज के भरसवा गांव में बुधवार की रात धर्मांतरण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि तमिलनाडु से आए कुछ लोग ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमिलनाडु से आए पांच लोगों समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कलक्ट्रेट में ‘घातक’ स्टाइल धमकी, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा युवक
लखीमपुर खीरी के कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीएम को प्रार्थना पत्र देने के बाद एक फरियादी अचानक अपने पास से कुल्हाड़ी निकाल लाया। कुल्हाड़ी हाथ में लेकर वह फिल्मी अंदाज में हंगामा करने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उसने अफसरों को धमकी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!