यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादले

यूपी को चार साल के लंबे इंतजार के बाद स्थायी डीजीपी मिल गया है। कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को स्थायी डीजीपी बनाया गया है। वहीं, रविवार शाम माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।
यूपी को चार साल के लंबे इंतजार के बाद स्थायी डीजीपी मिल गया है। कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को स्थायी डीजीपी बनाया गया है। वहीं, रविवार शाम माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। शाम को प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया। कई जिलों में तेज आंधी के बाद बारिश होने लगी।

यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी बने आईपीएस राजीव कृष्ण, अभी तक कार्यवाहक के तौर पर निभा रहे थे जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश को लंबे इंतजार के बाद अपना पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिल गया है। वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को प्रदेश का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

धूल भरी आंधी के बाद लखनऊ में झमाझम बारिश, कई जिलों में अचानक बदला मौसम, अपडेट
राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही बादलों की आवाजाही और धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा, लेकिन दोपहर बाद घने बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया। हालात ऐसे बने कि दिन में ही अंधेरा छाने लगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले, लखनऊ के डीआईओएस बदले
यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। जिलों के डीआईओएस के साथ ही उप शिक्षा निदेशकों और अपर शिक्षा निदेशकों के भी तबादले किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!