आजमगढ़: आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भुजही पंचायत भवन के प्रांगण में ग्राम प्रधान एवं किसको द्वारा चक सीमांकन एवं कब्जा परिवर्तन करने के उपलक्ष में ग्राम सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम सभा के चकबंदी विभाग कानून को एवं लेखपाल गढ़ को सम्मानित करने का कार्य भी किया गया। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बंदोबस्ती चकबंदी विभाग के अधिकारी राम प्रवेश सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय शंकर सिंह चकबंदी विभाग आजमगढ़ जहानागंज एवं राधेश्याम वर्मा सहायक चकबंदी विभाग आजमगढ़ जहानागंज द्वारा कृषकों को संबोधित भी किया गया। वही इस कार्यक्रम में मौजूद जहानागंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रामप्रवेश कनौजिया, सूर्यनाथ सिंह, ग्राम प्रधान पति सूर्यभान, अखिलेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, सोहन प्रसाद, दुलारे, पूर्व प्रधान लालजी यादव, प्रदीप, दीपक, आदि लोग मौजूद रहे, वही इस कार्यक्रम में ग्राम वासियों द्वारा सीमांकन कब्जा परिवर्तन में लगे ओम प्रकाश शर्मा, संतराम, सुमेर राम, जगदीश प्रसाद, चकबंदी लेखपाल राजीव मौर्या, अरुण यादव, उमेश यादव, संजय यादव को किसको द्वारा अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
