सर्वोदय पब्लिक स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस

आजमगढ़ जनपद के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव तथा 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक / प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव, श्री अजेन्द्र राय जी, श्री पुनीत राय जी एवं प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी जी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तत्पश्चात राष्ट्रगान वंदे मातरम्, झंडा गीत, माँ से है माटी, तथा जहाँ डाल-डाल पर चिड़ियाँ करती है बसेरा जैसे देशभक्ति गीत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गये। इसी क्रम में समूह नृत्य जैसे ‘मेरे देश की धरती” और “जागा हिन्दुस्तान’ की झंनकार पर लोग हर्षातिरेक से झूम उठे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव जी ने श्री अजेंन्द्र राय जी एवं श्री पुनीत राय जी को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर के सम्मानित किया।

संस्था के संस्थापक / प्रबन्धक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आप शहीदों के जीवन से सीख लेते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित हों तभी हमारा समाज और देश समृद्ध होगा।

विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव ने कहा कि ये बच्चे ही देश की तकदीर हैं और यदि इन्हें सही मागदर्शन मिले तो ये देश के सच्चे सिपाही के रूप है और भविष्य में देश की सेवा के लिए तैयार एवं तत्पर होगें ।

प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी जी ने कहा कि भावी नागरिकों को आत्मनिष्ठ मानसिकता को त्याग कर वस्तुनिष्ठ मानसिकता रखते हुए अपने प्रबुद्ध शिक्षक वृन्द के कुशल निर्देशन से लाभान्वित होने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही राष्ट्रहित हेतु त्याग एवं समपर्ण की भावना से सिंचित होते हैं। इस अवसर पर समस्त अध्यापकगण छात्र-छात्राएँ एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे जिन्हें मिष्टान

इत्यादि सेवन कराने के पश्चात प्रस्थान करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!