बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित कर द मिडिएटर ने मनाया संस्था के सह-संस्थापक का स्मृति दिवस समारोह


द मिडिएटर इन्फोमिडिया-ए0बी0सी0डी0, एम0बी0सी0डी0 एवं बी0बी0सी0डी0 की प्रकाशन संस्था एवं प्रमुख साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन ’द मिडिएटर’ द्वारा अपने वार्षिकी कार्यक्रम ’’तेरा तुझको अर्पण..’’ के तहत 15 सितम्बर ’स्मृति दिवस समारोह’ के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित कर संस्था की सह संस्थापक विभाश्री का ग्यारहवाँ स्मृति दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के संस्थापक/प्रबन्धक एवं द मिडिएटर इन्फोमिडिया के प्रबन्ध संपादक संजय राही तथा सस्था परिवार द्वारा विभाश्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए आँगनवाणी के अन्तर्गत शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों में संस्था कार्यालय पर टिफीन बॉक्स सेट, कॉपी, पेंसिल, पेंसिल बॉक्स सेट इत्यादि वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया। इस अवसर पर द इन्फोमिडिया के संस्थापक/प्रबन्धक एवं प्रबन्ध सम्पादक संपादक संजय राही नें बताया कि संस्था द्वारा निर्धारित तिथियों 01 जनवरी, 26 जनवरी, 15 अगस्त, 05 जून, 15 सितम्बर एवं अक्षय तृतीया इत्यादि जैसे अवसरों पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रम करते हुए 15 सितम्बर को ’’तेरा तुझको अर्पण…’’ की भावनाओं के साथ समाज के वंचितों के लिए मुठ्ठी भर ही सही योगदान देने का संस्था का यह छोटा सा प्रयास वर्ष 2000 से जारी है। संस्था की सह संस्थापक विभाश्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा रचनात्मक, सुजनात्मक गतिविधियो के माध्यम से शुरू किया गये अभियान ’व्यक्ति को व्यक्ति जोड़ने की कड़ी’ को ’द मिडिएटर’ द्वारा फलता पूर्वक निर्वहन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि एवं आज के कायक्रम के प्रायोजक ’’पॉकेट डीडी’’ मोबाईल अप्लीकेशन की सी.ई.ओ. किरनश्री नें संस्था द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया, जिससे कुछ लोग ही सही इस तरह के कार्यक्रमों से प्रेरित होकर अपना योगदान थोड़ा ही सही देश-समाज को दे सकें। द मिडिएटर इन्फोमिडिया के जगदम्बा उपाध्याय ने बताया कि को-फाउण्डर द्वारा शुरू किया गया कार्य प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गरीबों में वस्त्र दान आज वृहद रूप ले चुका है। आँगनवाणी शिक्षिका एवं बी.एल.ओ. सुमन जायसवाल ने कहा निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे अभावग्रस्त बच्चों के लिए संस्था का इस तरह का योगदान औरों के लिए जहाँ प्रेरणास्रोत का कार्य करेगा वहीं उन बच्चों में पढ़ने की जिज्ञासा जागृत होगी। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के लोगों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर सह संस्थापक विभाश्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के जगदम्बा उपाध्याय, अमन गोंड़, नितीश प्रजापति, डॉ0 शशिभूषण शर्मा, अखिलेश यादव, राजेश प्रजापति, सुरेश अग्रवाल, ममता गोंड़ इत्यादि के साथ गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!