आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) आजमगढ़ द्वारा स्थानीय हरिऔध कला केंद्र में एक भव्य ‘युवती सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सशक्त, जागरूक और स्वावलंबी बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बहनों को आत्मरक्षा (Self Defence) की विशेष ट्रेनिंग दी गई, जिसमें छात्राओं ने आत्मसुरक्षा के विभिन्न गुर और तकनीकें सीखीं।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री क्षमा शर्मा जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से छात्राओं में राष्ट्रभक्ति और साहस का संचार किया। उन्होंने कहा कि आज की युवतियां हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और आत्मरक्षा का यह प्रशिक्षण उन्हें समाज में और अधिक सुरक्षित व आत्मविश्वास से भरपूर बनाएगा।
इस गरिमामयी युवती सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीमती अंकिता सिंह जी ने की तथा मंच का सफल संचालन सुश्री अंशिता सिंह द्वारा किया गया।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजिका सुश्री प्रिया तिवारी, रीतिका यादव, सुनैना चौहान, अदिति सुश्री प्रीति, आभा कुमारी और रिंकू कुमारी रितु वर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय कॉलेजों की छात्राएं और अभाविप की कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।
