कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यूपी पुलिस ने राफेल को खिलौना दर्शाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुकदमा चेतगंज थाने में राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दर्ज कराया। राफेल को खिलौना दर्शाने से पाकिस्तानी मीडिया में चर्चा में आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ चेतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और छावनी क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर चेतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लड़ाकू विमान राफेल को खिलौना दर्शाते हुए नींबू मिर्च लटकाकर भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने की गरज से राष्ट्रद्रोह जैसे अपराध किए हैं। भारतीय सेना का उपहास सार्वजनिक रुप से उड़ाते राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था का मजाक उड़ाया। अजय राय के कृत्य को पाकिस्तान की मीडिया ने प्रमुखता से प्रचारित किया।इस प्रकार की गतिविधियां न केवल भारतीय सेना का मनोबल गिराने का कुप्रयास था बल्कि शत्रु राष्ट्र पाकिस्तान का भी मनोबल बढाने वाला व राष्ट्रविरोधी वातावरण को बढ़ावा देने का कुप्रयास था। यह कृत्य देशद्रोह साम्प्रदायिक वर्ग को भड़काना, अफवाह व आईटी एक्ट के अपराध में आता है। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।चेतगंज ACP गौरव कुमार ने कहा कि बुधवार की रात थाना चेतगंज पर तहरीर प्राप्त हुई थी। इसमें सेना के लड़ाकू विमान राफेल का मखौल उड़ाने, उस पर नींबू मिर्ची लटकाने और खिलौने की तरह प्रस्तुत करने जैसे आदि आरोप लगाए गए हैं। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!