जमीनी विवाद मे चली गोली, दो व्यक्ति हुए घायल, अस्पताल मे भर्ती

जमीनी विवाद में मनबढ़ ने अपने दो पट्टीदारों को गोली मार दी और माैके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश के लिए चार टीमें लगा दी गई थीं।आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र के शाहपुर में सेप्टिक टैंक निर्माण को लेकर पट्टीदारों के बीच हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पटीदारों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को एक पटीदार ने विवादित जमीन में सेप्टिक टैंक का निर्माण कराने की कोशिश शुरू कर दी। इस बात का दूसरे पटीदार ने विरोध किया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।परिजनों में मचा कोहरामइसी बीच एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फायरिंग में अभिषेक सिंह (24) और बृजमोहन (42) घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेंद्र लाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है, पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। जल्द से जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!