भाजपा जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, नोटिस जारी

यूपी के एक भाजपा जिलाध्यक्ष का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी आलाकमान ने उन्हें नोटिस जारी करके जवाब देने के लिए कहा है।यूपी के गोंडा जिले के भाजपा अध्यक्ष का एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद प्रदेश भाजपा ने एक्शन लेते हुए जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल की तरफ से जारी पत्र में संबंधित पदाधिकारी को सात दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। साथ ही उन पर एक्शन लेने की बात कही गई है।बता दें कि रविवार को वायरल वीडियो में पार्टी के जिला कार्यालय में कश्यप को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। इसकी जानकारी होने पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर को नोटिस जारी किया है। जिसमें वीडियो के आधार पर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह और अनुशासनहीनता बताया गया है। साथ ही तय समय में स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।दो फुटेज हो रहे है वायरल भाजपा कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम सीढि़यों के पास एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। कैमरे की रिकार्डिंग के अनुसार ये फुटेज 12 अप्रैल 2025 की रात 09:39 बजे की है।भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने स्वीकार किया कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। उन्होंने बताया कि बीते 12 अप्रैल को एक महिला कार्यकर्ता भोपतपुर से आई थी। स्टेशन से उसने फोन किया कि तबीयत खराब है। दो-तीन घंटे आराम करना है। हम मदद करने के लिए खुद अपनी गाड़ी से महिला को लेकर कार्यालय आए। सीढि़यां चढ़ने पर महिला को चक्कर आ गया तो हमने सिर्फ उसकी मदद की। इस फुटेज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। अमर किशोर का कहना है कि वीडियो वायरल करना एक राजनीतिक साजिश है। कुछ लोग हमारी मेहनत और कार्यशैली से परेशान होकर नीचा दिखाना चाहते हैं।प्रदेश अध्यक्ष से हुई

शिकायतवीडियो वायरल होने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष को गुमनाम पत्र भेजा गया है। इसमें जिलाध्यक्ष की शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में कहा गया कि ऐसे कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और कार्यकर्ताओं को भी ट्रोल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!