आवरा कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर होम

आवरा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाया जाएगा। नगर निगम इस शेल्टर होम का निर्माण कराएगा।
लखनऊ के महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को कहा कि आवारा कुत्तों के लिए नगर निगम शेल्टर होम बनाएगा। इसके साथ ही सूरत नगर निगम की तरह एआई कैमरों का प्रयोग करेगा। यह जानकारी उन्होंने पांच दिन पहले गुरुग्राम में हुए सांविधानिक सम्मेलन से लौटने के बाद दी। महापौर ने कहा कि 10 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिन पर शहर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहर को साफ करके रक्षा मंत्री को उपहार देंगे।
महापौर ने कहा कि स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी जोनल स्तर के अधिकारियों को दी जाएगी। दस जुलाई के बाद सप्ताह में एक दिन एक जोन में सफाई अभियान चलाया जाएगा। महापौर ने बेहतर तरीके से कूड़े का निस्तारण करने के लिए कूड़े से बिजली उत्पान का प्लांट लगाना जरूरी है। जिस पर आने वाले छह महीने में काम शुरू होगा। महापौर के निर्देश अपर नगर आयुक्त ने सूरत, पुणे, विशाखापट्नम और इंदौर नगर निगम में सफाई व अन्य जनसुविधाओं को लेकर किए जाने रहे अच्छे कार्यों के बारे में जानकारी दी। बताया दूसरे नगर निगमों के कौन से कार्यों को यहां पर अमल में लाया जाएगा यह महापौर तय करेंगे।
उनके निर्देश भी अमल किया जाएगा। महापौर ने बताया कि दूसरे नगर निगम में जो अच्छे काम हो रहे हैं उनकी रिपोर्ट नगर निगम सदन में रखेंगे उसके बाद सहमति से लागू किया जाएगा। बताया कि कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के लिए सोंच रही हैं क्योंकि कुत्तों के काटने की घटनाएं काफी हो रही हैं। शेल्टर होम बनाने से पहले पशु क्रूरता निवारण से जुड़े नियमों की जानकारी की जाएगी उसके बाद ही आगे काम किया जाएगा।
किस नगर निगम में हो रहा कौन सा अच्छा काम
इंदौर
घर घर से गीला सूखा कूड़ा उठाने का सिस्टम,
ट्रांसफर स्टेशन, मशीनों से सड़क सफाई
मंडी और नगर निगम के गीले कूड़े से बायो सीएनजी प्लांट का संचालन कर रहे हैं सीएनजी का प्रयोग बस और वाहनों में किया जा रहा है
म्युनिसिपल बांड लांच करके शहर के विकास में खर्च करते है
मलबा उठान, कूड़ा उठान, पेड़ो की कटिंग, फायर एनओसी, भवन निर्माण की सभी सेवाएं ऑनलाइन हैं

विशाखापट्नम

आरके बीच पर फ्री साइकिल
आरके बीच मरीन सड़क पर फ्री ई ऑटो राइड
पुरानी धरोहरों का संरक्षण
कूड़ा उठान, होम कंपोस्टिंग
15 मेगा वाट का कूड़े से बिजली प्लांट 2021 से चल रहा है

सूरत
आवारा जानवरो को पकड़ने के लिए कैमरे में एआई का प्रयोग
सड़क पर कूड़ा डालने वालो को पकड़ने के लिए कैमरे में एआई का प्रयोग
तृतीय स्तर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकले पानी को इंडस्टी कपड़ा, पेपर इत्यादि में दिया जा रहा है जिससे नगर निगम को अच्छी आय प्राप्त होती है।
बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम जिसमे नगर निगम 449 ई बस सेवा का संचालन करता है।
50 ई चार्जिंग स्टेशन का पब्लिक के लिए संचालन।
13 से अधिक सोलर प्लांट/विंड प्लांट का संचालन, 60 मेगावाट उत्पादन
निगम की समस्त सुविधा ऐप पर भी उपलब्ध है।

पुणे
घर घर से कूड़ा उठान की व्यवस्था में कूड़ा उठाने वाले कबाड़ियों को शामिल कर लिया गया है जो की एक सहकारी समिति की तरह कूड़ा उठाते है और रिसाइकिल होने वाला कूड़ा बेचते भी है
ऑनलाइन पोर्टल पर समस्त सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही है।
कूड़ा उठान के लिए ई ठेला की सफाई कर्मी को सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!