सीएम की जनसभा में पुलिसकर्मी और भाजपा नेता मे हुई नोकझोंक

आजमगढ़ जिले के केरमा गांव में सीएम योगी की जनसभा में पुलिसकर्मी और भाजपा नेता के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान मौके पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ की विकासखंड सठियांव के केरमा गांव में आयोजित जनसभा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी और भाजपा नेता के बीच जमकर कहासुनी हो गई। घटना तब हुई, जब जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मी ने भाजपा नेता को किसी कारणवश रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और मामला शांत हुआ। इसके बाद भाजपा नेता को कार्यकर्ता गैलरी में जाने की अनुमति दी गई।
इस घटना से कुछ समय के लिए जनसभा में हलचल मच गई, लेकिन आयोजन निर्बाध रूप से जारी रहा। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में चर्चा का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!