देश भर में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाएगा विहिप

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोकने के लिए देश भर में नशाखोरी के खिलाफ विहिप अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत अगले महीने नवंबर से की जाएगी।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोकने के लिए देश भर में नशाखोरी के खिलाफ विहिप अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत अगले महीने नवंबर से की जाएगी। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा और उनके अंदर देशभक्त और राष्ट्रभक्ति के नशे का संचार किया जाएगा। परांडे रविवार को विहिप काशी प्रांत कार्यालय केसर भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
प्रयागराज पहुंचे परांडे ने विहिप के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि फिलहाल विहिप का मुख्य फोकस नशाखोरी के खिलाफ अभियान पर है। इसकी शुरुआत नवंबर माह से की जाएगी। विहिप के युवा प्रकोष्ठ बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे और युवाओं के बीच जाकर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे और देशभक्ति की भावना का जागृत करने का प्रयास करेंगे। पूरे देश में बजरंग दल के छह हजार प्रखंड और दुर्गा वाहिनी के चार हजार प्रखंड हैं। इनके माध्यम से हम पूरे देश में घर-घर जाकर नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ विहिप का अभियान अनवरत जारी है। इस मौके पर विहिप काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!