यूपी के पांच अफसरों के तबादले

प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, एसटीएफ और पुलिस मुख्यालय समेत विभिन्न अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे नियमित प्रक्रिया बताया गया है।
शासन ने शुक्रवार को डीआईजी रेंक के चार आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात अखिलेश कुमार चौरसिया को डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी स्थापना बनाया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त यमुना प्रसाद को पीटीएस मुरादाबाद का डीआईजी बनाया गया है।


डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे डीआईजी हेमराज मीना को यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज भेजा गया है। मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात डीआईजी सचिंद्र पटेल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। इसके अलावा एसटीएफ में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को डीआईजी बना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!