मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ बुजुर्ग मरीज महिला के साथ डॉक्टर ने किया दुर्व्यवहार महिला ने लगाया गंभीर आरोप ।
आजमगढ़ रिपोर्ट.. डॉ सतीश चंद्र श्रीवास्तव।
आज आजमगढ़ मंडलीय जिला चिकित्सालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पीड़ित महिला को दिखाने एक युवक ने अपनी 85 वर्ष आयु माता को डॉक्टर विनोद कुमार 26 नंबर ओपीडी मे पहुंचा तो पीड़ित महिला के पुत्र ने डॉक्टर से निवेदन करके दिखाने का आग्रह किया कहां की मेरी माता जी का एक्सीडेंट हो गया है हाथ में चोट आ गई है साहब देख लीजिए डॉक्टर साहब ने अपने पद का रोवाब दिखाते हुए कहां बैठ जाओ कायदे से वरना भगा देंगे पीड़ित महिला के पुत्र देवेंद्र सिंह परिहार ग्राम करनपुर आजमगढ़ इटौरा का रहने वाला है। जब दोबारा डॉक्टर साहब से आग्रह किया तो डॉक्टर साहब गुस्सा होकर उसको भला बुरा कहने लगे यहां तक कि उसे धक्का भी दे दिए वह व्यक्ति गिर गया और उसकी बुजुर्ग माता को भी धक्का दे दिया थका देने से पीड़ित महिला गिर पड़ी और उसका चश्मा टूट गया और चोट लग गई डॉ ने तुरंत पुलिस को बुलाया पुलिस ने दिखाने आए पुत्र के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट किया यदि ऐसा ही हालत रहा सदर अस्पताल का तो क्या होगा गरीबों का देखना यह है कि जहां पर सरकार बड़े-बड़े वादे करती है वर्तमान सरकार ऐसे भ्रष्ट डॉक्टर पर क्या अंकुश लगाती है ।
ऐसे डॉक्टर पर कोई नियंत्रण नहीं है पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या नहीं देखना यह है
