
अम्बेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की डायल 112 की पुलिस रात्रि मे गस्त कर रही थी कि अचानक सिरसिया ओझा नगर के पास बाइक सवार दो युवको को टक़्कर मार दी टक़्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार युवको की मौके पर ही मौत हो गयी जिसकी सूचना परिजनों को मिलते ही ग्रामीण सहित घटना स्थल पर पहुँचे और घटना स्थल की हालात देख हंगामा शुरू शुरू कर दिया, हंगामे को देख स्थानीय पुलिस ने बज़ार को पुलिस और पीएससी की फ़ोर्स से पुलिस छावनी मे तब्दील कर दिया और घटना स्थल से भीड़ को जबरन हटाना शुरू कर दिया जबकि पुलिस के वाहन से हुई इस टक़्कर की घटना को छिपाने व अपराधी पुलिस कर्मियों को छिपाने के लिए पूरा पुलिस विभाग लग गया लेकिन मृतक के पीड़ित परिजन न्याय न मिलने पर ग्रामीण सहित राजेसुल्तानपुर बज़ार मे चौक पर ही धरने पर बैठे गए, मामला गंभीर देख अम्बेडकर नगर एसएसपी श्यामदेव मौके पर पहुँचे और मृतक के परिजनों को उचित न्याय का भरोसा दिलाने का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
जानकारी के अनुसार मृतक दोनों युवक रात्रि मे मोटरसाईकिल मे पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे जिनकी पहचान नितिन कन्नौजिया(22वर्ष)पुत्र वीरेंद्र कंनौजिया निवासी ग्राम भदया थाना राजेसुल्तानपुर तथा मुकुल प्रजापति (21 वर्ष)पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम देवारा जदीद थाना महाराजगंज के निवासी के रूप मे हुई दोनों युवक एसआई भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे ग्रामीणों के अनुसार वह घर से गाडी मे पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे की अचानक पुलिस की डायल 112 की गाडी से टक़्कर हुई और मौके पर ही मौत हो गयी।
