महिला ब्लाॅक प्रमुख से मारपीट पर पत्रकार सहित तीन पर प्राथमिकी

जसपुरा ब्लाॅक प्रमुख ने बताया कि छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाला है। शिकायत करने पर महिला हमलावरों ने ब्लाक प्रमुख सहित पूरे परिवार को मारने की धमकी दी है।बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर भाजपा की महिला ब्लाॅक प्रमुख के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। ब्लॉक प्रमुख ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर महिला पत्रकार सहित उसके तीन साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।शहर के चिल्ला रोड स्थित गुलाब नगर निवासी जसपुरा की भाजपा ब्लाक प्रमुख राजकुमारी निषाद ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे वह बच्चों के साथ घर में बैठी थी। इसी दौरान पत्रकार मंजू शर्मा और निशा शर्मा व दो अज्ञात महिलाएं अचानक घर में घुस आईं और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।ब्लाॅक प्रमुख का आरोप है कि घटना के दौरान एक महिला आरोपी ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मरवा दिया जाएगा। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह और उनका परिवार दहशत में है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!