डॉ रत्नेश कुमार यादव का फ्रांस के यूनिवर्सिटी ऑफ पोइटियर्स में डाक्टरेट के पद पर हुआ चयन

जनपद के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में डॉ रत्नेश कुमार यादव का फ्रांस के यूनिवर्सिटी ऑफ पोइटियर्स में पोस्ट डाक्टरेट के पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव जी द्वारा अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ रत्नेश कुमार यादव मूल रूप से सफुद्दीनपुर, पो० सदर आजमगढ़ के निवासी हैं इनकी इस उपलब्धि से सफुद्दीनपुर, आजमगढ़ का नाम गौरवान्ति हुआ है।

डॉ रत्नेश कुमार यादव जी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट जवाहर नवोदय विद्यालय से उत्तीर्ण किया है। उच्च शिक्षा बी०टेक० ए०के०टी०यू० से तथा एम०टेक० एन०आई०टी० सिलचर से उत्तीर्ण किया है। इन्होंने डॉक्टरेट (एडवांस कम्बश्चन इंजन) की उपाधि आई०आई०टी० रोपड़ से प्राप्त किया। डॉ रत्नेश जी वर्तमान में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज देवगांव आजमगढ़ में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। SPS

आज के इस सम्मान समारोह में डॉ रत्नेश कुमार यादव जी के पिता जी श्री अभय कुमार यादव, दादा जी श्री राम राज यादव (भूतपूर्व ए०डी०ओ० ब्लाक रानी की सराय), श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव (प्रबंधक), श्री रमाकांत यादव (प्रबंधक), लव यादव, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र दुबे, संतोष कुमार यादव, रवि प्रकाश, राज कुमार गौतम, अतुल कुमार यादव, विमल यादव, पंकज यादव आदि सम्मानित गण उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर श्री राम राज यादव (भूतपूर्व ए०डी०ओ० ब्लाक रानी की सराय) प्रसन्नता एवं हर्ष व्यक्त किया

विद्यालय के प्रबंधक जी ने डॉ रत्नेश कुमार यादव की इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!