आईएमए की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

आजमगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों का सत्र 2026-28 के लिए शपथ ग्रहण समारोह शनिवार की देर रात मड़या स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया। इस गरिमामयी समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, साथ ही मरीजों के प्रति निष्ठापूर्वक सेवा का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा, पीजीआई की वाइस प्रिंसिपल डॉ. मनीषा, विधायक अखिलेश यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। समारोह के दौरान, डॉ. जावेद और डॉ. एके मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद, गोपनीयता और मरीजों के प्रति पूरी निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, सचिव डॉ. रजनी तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. फरहान अहमद, उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खालिद, डॉ. आनंद सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. नाइमा आफरीन एवं शौर्य विक्रम सिंह को पद ग्रहण कराया।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी की ओर से नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शपथ ग्रहण के साथ लिए गए जनसेवा के संकल्प को निभाते हुए, नवनिर्वाचित पदाधिकारी न केवल संगठन और डॉक्टरों के हित में कार्य करेंगे, बल्कि जनपद के निवासियों की सेवा में भी सदैव तत्पर रहेंगे।
संचालन डॉ. नंदलाल यादव एवं डॉ. सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. आरबी त्रिपाठी, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. पीडी यादव, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. सीके त्यागी, डॉ. मधुलिका त्यागी, डॉ. आरडी सिंह और डॉ. अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!