आजमगढ़: पूजा अनुष्ठान के दौरान चली गोली, महिला समेत 4 की मौत, आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे हुआ ढेर

आजमगढ़ मे एक युवक द्वारा अपनी पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे को भी मारी गोली, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी और बच्चे की मौत अहरौला के शम्भूपुर गांव में वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो बच्चों को सकुशल बाहर निकाला; मौके पर SOG और फॉरेन्सिक टीम जांच में जुटी

जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में बुधवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने का प्रयास किया। वहीं पुलिस के अनुसार, आरोपी कमरे के अंदर बच्चों के साथ मौजूद था। पुलिस ने उसे बाहर निकलने के लिए पर्याप्त चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए अपने ही एक बच्चे को गोली मार दी। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अरविंद घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी अरविंद और गोली लगने से घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में उपचार के दौरान आरोपी अरविंद और उसके घायल बच्चे की मौत हो गई।वहीं, पुलिस ने कमरे में मौजूद दो अन्य बच्चों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस कार्रवाई के बाद घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की SOG टीम और फॉरेन्सिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के साथ ही अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने आधिकारिक वक्तव्य जारी कर घटना और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!